Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में पैराशूट से गिरा सैलानी, मौके पर मौत, पायलट सुरक्षित

Published on: 24 December 2022
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

कुल्लू।
कुल्लू जिले के पतलीकूहल के डोभी क्षेत्र में पैराग्लाडिंग करते एक सैलानी की पैराशूट से गिरने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डोभी क्षेत्र में हवा में काफी ऊंचाई पर पैराशूट से महाराष्ट्र के खंडाला निवासी सूरज संजय शाह(30) पुत्र सूरज शाह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि पायलट सुरक्षित है। मृतक अपने दोस्तों के साथ मनाली आया हुआ था। हादसे के बाद पुलिस थाना पतलीकुहल में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now