Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: निरमंड में डंडों से पीटकर कारोबारी की हत्‍या

मर्डर

कुल्लू|
जिला कुल्लू के निरमंड में बूढ़ी दिवाली में मेला लगाने आए एक कारोबारी की डंडों से पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मारपीट की वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर छानबीन आरंभ कर दी है। शव की शिनाख्‍त रामेश्वर वर्मा निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। प्रत्‍यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। हत्‍या के कारण की जांच की जा रही है।

सुमित कुमार निवासी कोट छमांदला जिला हमीरपुर ने पुलिस को बयान दिया है। सुमित कुमार पूरी वारदात का प्रत्‍यक्षदर्शी है। उसने मेला मैदान में मारपीट कर रहे दो लोगों पवन कुमार व प्रवीण कुमार निवासी मंडी की पहचान की है। पवन कुमार ने अपने हाथ में डंडा लिया था व उससे हमला कर रहा था। मारपीट कर आरोपितों ने डंडा वहीं फेंक दिया और स्वयं वहां से चले गए।

इसे भी पढ़ें:  आदर्श युवक मंडल ओलीनाल ने ग्रामीणों को जागरूक करके पूरे वार्ड को किया सैनेटाइज

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत घोषित करार दिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या आरोपित दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now