Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: पोल लगाते समय बिजली लाइन पर गिरा पोल, करंट लगने से एक की मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

प्रीति राणा। कुल्लू
कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के कसोल में करंट लगने से एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रूप सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी मुरहाग जिला मंडी के तौर पर हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सदा के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चल रहा है और यह कार्य एसएस सोलर प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान अचानक यह खंभा मजदूरों व कर्मचारियों के हाथ से छूटकर पास से गुजर रहे बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे कंपनी के एक कर्मचारी को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Operation Lotus-2: बीजेपी नेताओं का बड़ा दावा, राज्यसभा चुनाव से पहले हिमाचल में हो सकता है बड़ा उलटफेर

सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: कुर्पण नदी में गिरा डंपर, 3 लोगों की मौके पर मौत
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now