Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्‍लू पुलिस की SIU ने 1.214 किलोग्राम चरस सहित नेपाली व्‍यक्ति को किया गिरफ्तार

Published on: 27 August 2022
arest, Mandi News

कुल्लू|
कुल्लू पुलिस की एसआइयू ने गश्त के दौरान नेपाली मूल के एक व्‍यक्ति से एक किलो 214 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान प्रेम मगर निवासी गांव बुदाथों डाकघर निषी जिला बागमूल (नेपाल) के रूप में हुई है।

एसआइयू को गुप्त सूचना मिली थी मणिकर्ण घाटी में बड़े पैमाने पर चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर टीम ने नाकाबंदी की। शुक्रवार देर रात को एसआइयू मणिकर्ण घाटी के ग्राहण नाला कसोल पुल के पास पहुंचे वहां से एक नेपाली मूल का व्‍यक्ति गुजर रहा था। पुलिस को देख कर वह घबरा गया।

पुलिस ने शक के आधार पर नेपाली मूल के व्‍यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 214 ग्राम चरस बरामद हुई। एसआइयू ने मणिकर्ण चौकी में मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने कहा नशा तस्करी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now