Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कसोल मर्डर मिस्ट्री, दो गिरफ्तार

MURDER

कुल्लू|
कुल्लू पुलिस ने कसोल में बेंगलुरु के पर्यटक की हत्या मामले में दो आरोपितों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पकडे गए दोनों आरोपितों में से एक का नाम 19 वर्षीय यशपाल निवासी गांव वंचजन डाकघर दुल तहसील जोगेंद्रनगर, जिला मंडी तथा दूसरे का नाम 19 वर्षीय कौशल शर्मा गांव नेट डाकघर मझागनू तहसील जोगेंद्रनगर, जिला मंडी है। दोनों से गहनता से पूछताछ की गई।

बता दें कि बुधवार सुबह पुलिस चौकी मणिकर्ण में पुलिस को स्थानीय जनता से सूचना मिली थी कि कसोल के समीप नागोड़ जंगल ग्राहण नाला के किनारे किसी व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना कुल्लू जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा को दी। वह भी घटनास्थल पर निरीक्षण करने गए। उनके साथ कुल्लू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने आरोपितों को पहचाने और पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व डीएसपी राजेश कुमार ने किया। तकनीकी सहायता के लिए साइवर सेल कुल्लू से मुख्य आरक्षी प्रवीण और आरक्षी प्रेम को जिम्मा सौंपा गया। स्थानीय लोगों को मृतक के फोटो दिखाने पर बात सामने आई कि यह कसोल में ही एक होम स्टे में रुका था । होम स्टे के मालिक ने भी व्यक्ति की पहचान की। पुलिस थाना कुल्लू में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा निरीक्षण करने पर घटनास्थल पर दो मोबाइल फोन खून से लथपथ मिले। एक घड़ी और कुछ दूरी पर खून से सना चाकू की बरामद हुआ। मोबाइल फोनों की जांच पर पाया कि एक मोबाइल फोन मृतक सोनू कुमार और दूसरा किसी और का था। पुलिस ने इसी मोबाइल के आधार पर जांच तेज की तो पाया कि यह मोबाइल फोन कौशल नाम के व्यक्ति का है जो कसोल में काम करता है ।

यह और इसका दोस्त दिनांक 25 अक्टूबर को लगभग शाम 5-6 बजे से ही लापता थे। पूरे जिले में नाकाबंदी शुरू कर दी। कसोल में पूछताछ पर एक टैक्सी ड्राइवर सामने आया जिसने दोनों आरोपितों के फोटो पहचान कर पुलिस को बताया कि इन्हें पिछली रात मंडी के पद्धर में टैक्सी में पंहुचाया था। आरोपितों को पकड़ने के लिए जोगेंद्रनगर पुलिस की भी मदद ली गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये दोनों जोगेंद्रनगर से एक टैक्सी करके बरोट की तरफ गए हैं।

पाया गया कि सोनू कुमार दिवाली से पूर्व घूमने के लिए कसोल, मणिकर्ण आया था जहां पर इसकी कौशल शर्मा और यशपाल से जान पहचान हो गई थी। ये तीनों 26 अक्टूबर की शाम पार्टी करने नौगाड जंगल ग्रांहण नाला में बैठे थे। इसी दौरान इनकी आपस में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई तथा कौशल कुमार और यशपाल ने सोनू कुमार काे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपितों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा, ने मामे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के पर्यटक के दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now