Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: पुलिस ने कार से 50 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

arest, Mandi News

कुल्लू|
बंजार पुलिस को रविवार को देउरी में एक बड़ी सफलता हासिल हुई जहाँ एक गाड़ी में सवार पंजाब के युवक को 50 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है लेकिन उसका एक साथी पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह साढ़े 4 बजे पुलिस टीम थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर की अगुवाई में बंजार से देउरी की तरफ जा रही थी। बठाहड़ की ओर से एक गाड़ी आई।
चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी को तेजी से पीछे की ओर भगाया। शक होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया। हड़बड़ाहट में चालक ने अचानक गाड़ी की ब्रेक लगाकर इसे पहाड़ी से टकरा दिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे युवक को दबोच दिया। गाड़ी की डिक्की से दो बोरियों में 50 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मामले में पकडे गए आरोपी की पहचान विजय कुमार (36) और जबकि फरार गुरप्रीत (30) निवासी खिवेवाल तहसील व थाना वालाचोर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now