Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: शमशी स्कूल में 30 बच्चों की पिटाई के मामले में हाईकोर्ट ने लिया कड़ा संज्ञान

HP High Court News, HP News: Himachal Bhawan Delhi:, Himachal News, CPS Appointment Case, Himachal HIGH COURT, Himachal High Court Himachal High Court Decision Shimla News: HP High Court Himachal News Himachal Pradesh High Court

कुल्लू|
कुल्लू जिले की राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी में 30 बच्चों की पिटाई के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए शमशी स्कूल प्रभारी और अध्यापिका का रिकॉर्ड प्रारंभिक शिक्षा विभाग से तलब किया है। मामले में हाईकोर्ट की ओर से संज्ञान लेने के बाद अब दोनों पर गाज गिरना तय है। हालांकि, शिमला निदेशालय ने पहले ही लापरवाही बरतने पर दोनों को चार्जशीट किया है।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू डॉ. सुरजीत रॉव ने बताया कि हाईकोर्ट ने स्कूल प्रभारी और अध्यापिका का रिकॉर्ड मांगा है। दोनों का रिकॉर्ड बनाकर शिमला निदेशालय भेज दिया है। इस पर अब अंतिम निर्देश हाईकोर्ट देगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि 10 जून को शमशी स्कूल में सातवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों को शोर मचाने पर एक निजी संस्थान के प्रशिक्षु शिक्षक ने केबल तार से पीटा था। उस दौरान प्रशिक्षु शिक्षक की माता ममता की गणित की कक्षा थी, जिसकी जगह पर उसका बेटा (प्रशिक्षु शिक्षक) बच्चों की कक्षा लगाने गया था।

पीड़ित बच्चों ने प्रशिक्षु शिक्षक की ओर से पिटाई करने के बाद अपने माता-पिता को यह बात बताई। इसी दिन रात को बच्चों का मेडिकल तेगुबेहड़ अस्पताल में करवाया था।
सूचना मिलने के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक 11 जून को शमशी स्कूल गए। वहीं, भुंतर थाना में प्रशिक्षु शिक्षक प्रणव शर्मा के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now