Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: व्यास में कूदी 22 साल की कॉलेज छात्रा, मौत

मीडिया से बातचीत में

कुल्लू।
कुल्लू जिला के भूतनाथ ब्रिज से शुक्रवार को एक छात्रा ने व्यास नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। शनिवार को छात्रा का शव व्यास नदी से बरामद कर लिया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को अनामिका (22) पुत्री सुरेन्द्र कुमार केलांग, जिला लाहौल स्पीति ब्रिज से नदी में छलांग लगा दी। शनिवार को छात्रा का शव व्यास नदी से शमशी के पास बरामद किया गया है। अनामिका राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

हालांकि छात्रा की तलाश शुक्रवार को ही शुरू कर दी थी, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था। वहीं, शनिवार को शव बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: कुल्लू की खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता टण्डन रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार..!

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती द्वारा आत्महत्या क्यों की गई इसकी जांच की जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:  Kullu News: HRTC बस हुई हादसे का शिकार, 26 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now