Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लहुसन को पीलेपन से बचाव के लिये करे प्रोपिकोनाजोल का छिड़काव

कुल्लू।
उपनिदेशक कृषि ने आज यहां बताया कि जिले के कुछ क्षेत्रों में लहसुन की फसल में पीलापन देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी किसानों को सलाह दी कि लहसुन को पीलेपन से बचाने के लिए प्रोपिकोनाजोल का छिड़काव करें।उन्होंने कहा कि एक लीटर पानी में एक से 1.5 मिली लीटर प्रोपिकोनाजोल का घोल बना कर छिड़काव करें।

उन्होंने कहा कि लहसुन की फसल को कीटो से बचाने के लिए मेलाथियान का छिड़काव करें।उन्होंने ने किसानों से एक ही फसल को बार बार एक ही खेत मे बुआई न करने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि एक फसल के बाद उस खेत मे दलहनी फसलों की बुआई करे ताकि मिट्टी की उर्वरता बनाई रखी जा सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि वह कृषि विभाग के अधिकारी इन दिनों किसानों के खेतों के निरीक्षण कर उन्हें लहसुन की फसल को बीमारियों से बचाव बारे जागरूक कर रहे है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now