Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लम्पी चमड़ी रोग : #कुल्लू जिला में हाई अलर्ट पर पशुपालन विभाग

लम्पी चमड़ी रोग

कुल्लू |
पशुओं में फैल रहे लम्पी चमड़ी रोग के प्रदेश में बढ़ रहे प्रभावितों की संख्या को देखते हुए कुल्लू जिला में भी पशुपालन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी देते हुए जिलाधीश कुल्लू श्री आशुतोष गर्ग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अन्य जिलों में लम्पी चमड़ी रोग के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला कुल्लू में भी पशुपालन अधिकारियों के साथ लम्पी रोग के संदर्भ में समीक्षा बैठक करने के उपरान्त पशुपालन विभाग को इस समस्या से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया है।

पशुपालन विभाग जिला कुल्लू द्वारा इस लम्पी रोग से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई टीमों का गठन पूरे जिला में कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक विषाणु जनित रोग है जो तेजी के साथ प्रभावित पशु से स्वस्थ पशु में फैल जाता है। प्रदेश में अभी तक 26901 पशु इस रोग से प्रभावित हो चुके है। जिलाधीश ने बताया कि फिलहाल राहत की बात यह है कि जिला कुल्लू में लम्पी रोग का कोई मामला ध्यान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रमुख लक्षण पशुओं में तेज़ बुखार जोकि 104 डिग्री से 106 फारेनहाइट तक हो सकता है। त्वचा में सूजन व् मोटी मोटी गांठें पड़ना, आहार खाने में परेशानी है।

इसे भी पढ़ें:  Kullu News: सवारियों से भरी HRTC की चलती बस का अचानक खुला टायर..!

उन्होंने कहा कि प्रभावित पशुओं में इस इस रोग के लक्षण नजर आते ही तुरंत इसकी सूचना नजदीक के पशु संस्थान में दें ताकि समय पर पशुओं की बीमारी का इलाज एवं निदान किया जा सके। विभाग ने लम्पी रोग की वैक्सीन उपलब्ध करवा दी है और जिले की सीमाओं से सटे क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। जिला कुल्लू में पालतू पशुओं में लम्पी वायरस के प्रकोप के संबंध में किसी भी नए पशुओं की आवक पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाता है तथा पशुपालकों को हिदायतें दी जाती हैं कि अपने पशुओं को खुला न छोड़ें।

इसे भी पढ़ें:  आदर्श युवक मंडल ओलीनाल ने ग्रामीणों को जागरूक करके पूरे वार्ड को किया सैनेटाइज

संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुधन से अलग रखें। रोग के लक्षण पाए जाने पर पशुओं के उपचार व रोकथाम हेतु नजदीकी पशु संस्थान को सूचित करें। इस रोग के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी हेतु जिला पशुपालन विभाग कुल्लू के फोन नंबर 01902-222553 या 01902- 260519 पर संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें:  शेशर बस हादसा पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची सांसद प्रतिभा सिह
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now