Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली के निजी होटल में शूट आउट, दो की मौत

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

मनाली|
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में शूट आउट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट होटल में गोलियां चली हैं। जिसमें दो लोगों की मौत को हो गई है जबकि एक घायल है।

शुरुवाती जानकारी के मुताबिक शूट आउट में पहले एक ने दूसरे को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। फिलहाल घायल का अस्पता में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार दिल्ली की महिला मनाली में होटल चलाती थी। उसका पति दिल्ली में रहता है। शुक्रवार को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने महिला को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में पाया। इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर, खुद को भी गन से शूट कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  Kullu: कुल्लू में नशा माफिया पर बड़ी चोट, 364 ग्राम चिट्टा बरामद, पति-पत्नी सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

घटना में पति और महिला के प्रेमी की मौत हो गई है, जबकि महिला घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल, पूरी घटना की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  निरमण्ड स्कूल में किया गया प्रदर्शनी का आयोजन ।
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now