Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली के सोलंग में अस्थायी पुल बहा, डूबने से दो लोगों की मौत

मनाली के सोलंग में अस्थायी पुल बहा, डूबने से दो लोगों की मौत

मनाली|
मनाली के सोलंग में सोमवार को नाले पर बने अस्थायी पुल को पार करते समय दो लोग पानी में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। जब दोनों पुल पार कर रहे थे उस समय पानी का बहाव अधिक था। जिसके चलते पुल बह गया। दोनों का बैलेंस बिगड़ गया। उन्होंने खुद को संभालने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके और पानी में डूब गए।

जानकारी के अनुसार इस अस्थायी पुल का इस्तेमाल स्थानीय गांव के लोग करते हैं। जिस समय यह पुल पानी के बहाव में बह गया उस समय दो लोग इस पुल को पार भी कर रहे थे और वे डूब गये। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा मनाली के सोलंग इलाके में पानी के बहाव से एक अस्थायी पुल के बह जाने की सूचना मिली है। दुर्घटना के समय कुछ लोग इस पुल को पार भी कर रहे थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोगों ने नाले में डूब गए और अधिकारी पीड़ितों में से एक के शव को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का मोबाइल वीडियो भी बनाया है जिसमें कुछ लोग पुल के गिरने से नाले में गिरते नजर आ रहे हैं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now