Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली में बारिश से तबाही” पानी की निकासी ना होने के चलते मनाली के प्रवेशद्वार की सड़क, वोल्‍वो बस स्‍टैंड में भरा मलबा

मनाली में बारिश से तबाही" पानी की निकासी ना होने के चलते मनाली के प्रवेशद्वार की सड़क, वोल्‍वो बस स्‍टैंड में भरा मलबा

मनाली|
पर्यटन नगरी मनाली में एक बार फिर बारिश ने तबाही मचाई है। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेश द्वार पर सड़क होते हुए फिर से पानी और मलबा आ गया है जिस कारण NH पर मालवीय और पत्थर के ढेर लग गए हैं ऐसे में काफी देर तक यहां मार्ग भी अवरुद्ध रहा इस मार्ग को बहाल करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की मशीन है। मौके पर पहुंची और सड़क से मलबे को हटाकर मार्ग बहाल किया है।

जानकारी अनुसार रात करीब 11 बजे तेज बारिश होने से मनाली के भजोगी व सियाल नाले में बाढ़ आ गई। बारिश इतनी जोर की हुई कि गलियों की नालियों में भी नाले जैसा पानी बहने लगा। भारी बारिश देख लोग सहम गए और नदी किनारे रहने वालों की चिंता बढ़ गई। करीब आधा घंटा हुई तेज बारिश से नालों में आई बाढ़ ने फिर नुकसान कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि देर रात से हो रही बारिश के कारण भजोगी नाला में जलस्तर बढ़ गया जिस कारण इस नाले में मिट्टी और पत्थर भारी मात्रा में आए और पानी की उचित निकासी ना होने के कारण यह पानी मनाली माल को जोड़ने वाले लिंक रोड से होते हुए NH पर आ गया जिससे सड़क को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा मनाली के अन्य कई स्थानों में भी इस बारिश से नुकसान होने की जानकारी है।

एसडीएम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया रात को भारी बारिश होने से नालों में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से रांगड़ी में सड़क बह गई है और वोल्वो स्टैंड भी मलबे से भर गया है।

बता दें कि इस बार बरसात में इन नालों में कई बार भारी बाढ़ आई। पुलिस स्टेशन के पास नाला तंग होने व मलबे से भरने के कारण पानी सड़क में आ जाता है। जिस कारण सड़क को नुकसान पहुंचता है। पिछली बार भी भारी नुकसान हुआ। लेकिन विभाग ने सबक नहीं सीखा। सड़क बनाने का कार्य शुरू तो कर दिया लेकिन नाले के पानी की सही निकासी करना उचित नहीं समझा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now