Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

अटल जयंती: मनाली में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मनाली के माल रोड पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रीणी स्थिल अटल के घर पर अटल जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। जनसभा को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल से प्यार था तथा कुल्लू-मनाली को वे अपना दूसरा घर मानते थे।

मनाली के प्रीणी में इसलिए उन्होंने घर बनाया। वह मनाली की सुंदरता के कायल थे। मनाली में आकर उन्हें एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती थी। वाजपेयी ने मनाली में रहते हुए कई कविताएं लिखी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू और बंजार विकास खण्डों की दस ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन की पहल ग्राम पंचायत ज्ञान केन्द्र का शुभारम्भ किया। ग्राम पंचायत ग्राम केन्द्रों के प्रधानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की यह सराहनीय पहल है, जिससे इन पंचायतों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को न केवल घर के निकट चैबीस घंटे पुस्तकालय बल्कि इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा भी प्राप्त होगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह पहल अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर की गई है, इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान स्वरूप इन केन्द्रों का नाम अटल ज्ञान केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पहल को सशक्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने ज्ञान केन्द्रों को पुस्तकें प्रदान करने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से भी इन केन्द्रों के लिए पुस्तकें दान देने का आग्रह किया। उन्होंने जिला कुल्लू और प्रदेश की अन्य पंचायतों से भी इस पहल को अपनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रीणी पंचायत की प्रधान कल्पना आचार्य ने शाॅल व टाॅपी भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की इस पहल के बारे में जानकारी प्रदान की। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी और नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now