Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली में पुल टूटने से बहे दोनों किशोरों के शव बरामद, एक का मिला आधा शव

मनाली में पुल टूटने से बहे दोनों किशोरों के शव बरामद, एक का मिला आधा शव

मनाली|
मनाली में सोमवार को ब्यास नदी में बहे दोनों बच्चों के शव बरामद हो गए। दोनों के शव घटना स्थल से कुछ दूर ये शव मिले हैं। हालांकि, एक बच्चे का आधा शव ही बरामद हुआ है। नदी में बहे युवकों की पहचान 15 वर्षीय कृष्ण कुमार गांव घोषाल और 17 वर्षीय राहुल गांव बटाहर के तौर पर हुई है। दोनों को सोमवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया था। रेस्क्यू टीम ने मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया था और दोनों के शवों को ब्यास नदी में से निकाला है। ये शव पत्थरों के बीच में फंसे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम को मनाली के सोलंग गांव में एक अस्थाई पुल टूट गया था और ऊपर से गुजर से दोनों किशोर ब्यास नदी में बह गए। मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की तो एक बच्चे का पूरा तथा एक बच्चे का का आधा शव बरामद हुआ। इससे पहले, सोमवार देर शाम को अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा था। मंगलवार सुबह भी मनाली और आसपास के इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। प्रशासन ने लोगों और टूरिस्ट से नदी नाले के पास ना जाने की अपील की है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now