Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडर लेकर किया विरोध, स्मृति ईरानी गो बैक के लगाए नारे

मनाली विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडर लेकर किया विरोध, स्मृति ईरानी गो बैक के लगाए नारे

कुल्लू ब्यूरो।
मनाली विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बंदरोल में खाली सिलिंडर के साथ गो बैक के नारे लगाए।

केंद्रीय मंत्री वीरवार को मनाली विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए सासे हेलिपपैड पहुंची थीं। यहां से वह राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहन द्वारा सरसेई जनसभा में पहुंचीं।

जानकारी अनुसार कांग्रेस के कार्यकर्ता बंदरोल सब्जी मंडी के पास हाथों में खाली सिलिंडर को लेकर बैठे हुए थे। मंहगाई को लेकर स्मृति ईरानी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने यहां पर जमकर नारेबाजी की। हालांकि स्मृति ईरानी का काफिला यहां से नहीं गुजरीं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Snowfall: मनाली में भारी बर्फबारी से अटल टनल में लगा जाम, सैंकड़ो वाहन फंसे

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति ईरानी गो बैक के नारे लगाए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्मृति ईरानी के खाली सिलिंडरों के साथ किए विरोध के बाद मनाली विधानसभा में सियासी माहौल गर्म हो गया है।

Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now