Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मण्डी, कुल्लू व लाहौल-स्पिति के युवाओं को सुनहरा अवसर,18 मार्च से ऊना में भर्ती

Published on: 19 February 2021
india army

प्रजासत्ता|
भर्ती निदेशक मण्डी कर्नल एम राजाराजन ने सूचित किया है कि सेना में सिपाही फार्मा पदो ंके लिए खुली भर्ती का आयोजन सहायक भर्ती अधिकारी हमीरपुर द्वारा 18 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में किया जाएगा।

एम राजाराजन ने कहा कि सिपाही फार्मा पदों की इस भर्ती में मण्डी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पिति जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण करवाने की सलाह दी है। यह पंजीकरण पहली फरवरी से आरंभ हो चुका है और दो मार्च 2021 तक किया जा सकता है। पंजीकरण सेना की बेवसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर करने को कहा गया है।

भर्ती निदेशक ने कहा कि उक्त पदो ंके लिए लिखित परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने तीनों जिलों के युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharMandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now