Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

माता को मुखाग्नि देकर अंतिम इच्छा को किया पूरा

माता को मुखाग्नि देकर अंतिम इच्छा को किया पूरा

– पत्रकार रेणुका गौतम की माता का निधन
प्रेस क्लब आफ जिला कुल्लू ने जताया शोक
– दो सालों से कूल्हे की हड्डी टूटने व किडनी के इंफेक्शन से जूझ रही थी 75 वर्षीय शांति देवी

आज के समय में बेटा-बेटी बराबर हैं,सिर्फ सोच बदलने की दरकार है। कुल्लू की एक बेटी ने रेणुका गौतम ने अपनी माता को मुखाग्नि देकर बेटा बेटी के बीच के अंतर को खत्म करने की पहल करके व अपनी माता की इच्छा को भी पूरा किया। दो सालों से कूल्हे की हड्डी टूटने व किडनी में इंफेक्शन से जूझ रही कुल्लू के सुल्तानपुर से संबंध रखने वाली पत्रकार रेणुका गौतम 71 वर्षीय माता शांति देवी का बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान निधन हो गया।रेणुका की एक बड़ी बहन है जिनकी शादी हो गई है जबकि भाई नहीं है अौर पिता जगत राम गौतम का भी कुछ वर्ष पहले निधन हो गया है। ऐसे में रेणुका गौतम ने भूतनाथ स्थित श्मशानघाट में अपनी माता को मुखाग्नि देकर बेटा बेटी के अंतर को खत्म करने का संदेश दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उधर, रेणुका की मासी राज शर्मा ने बताया कि रेणुका गौतम अपनी माता की अस्थियों को लेकर हरिद्वार जाएगी और वहां पर भी पूरे विधि विधान के साथ सभी रस्मों को पूरा करेगी। उधर, रेणुका गौतम की माता के निधन पर प्रेस क्लब् आफ कुल्लू के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

वहीं, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं लाहुल स्पीति जिला के प्रभारी अमित सूद, सुल्तानपुर वार्ड के पार्षद दानवेंद्र सिंह सहित अन्य ने पत्रकार रेणुका गौतम की माता के निधन पर शोक जताया है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now