Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मत्री विक्रमादित्य ने किया भूतनाथ पुल का निरीक्षण

मत्री विक्रमादित्य ने किया भूतनाथ पुल का निरीक्षण

कुल्लू|
लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आज कुल्लू स्थित भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कंसल्टेंट एजेंसी के साथ 4 फरवरी को बैठक करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित है।इसका हल निकलना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में इंजीनियर इन चीफ से रिपोर्ट मांगी गई है। इस को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक इंक्वायरी भी बिठाई गई थी जिसकी रिपोर्ट भी मांगी गई ।जिससे यह पता चल सके कि किन कारणों से यह सब हुआ है।यदि कोई कमी पाई जाती है तो सम्बधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वप्रथम प्राथमिकता इस पुल पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित बनाना है ताकि यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल सके ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पूर्व लोक निर्माण एवं युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य ने कुल्लू स्थित निर्माणधीन बहुउद्देशीय भवन, वेयर हाउस व इंडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता के के शर्मा ,अधिशासी अभियंता विनय हाजरी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now