Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण

कुल्लू|
निरमंड क्षेत्र के निकटवर्ती अर्सू में रविवार को टिकरी कैंची के साथ लगते वन क्षेत्र में जनहित युवक मंडल (बड़ीधार) चोरुंडवार के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सदेंश दिया गया। साथ ही पौधारोपण कर उसके बड़े होने तक रक्षा करने का संकल्प लिया। जनहित युवक मंडल के प्रधान सुशील अभिलाषी ने बताया कि इन दिनों प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने क्षेत्रों में कम से कम एक एक पौधरोपण कर यह पुनीत कार्य करें।

ऑक्सीजन की कमी देखते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा। साथ ही जनहित युवक मंडल के सचिव टैक सिंह ने बताया कि बढ़ती आबादी, औद्योगिक विकास की आपाधापी ने पर्यावरण को काफी नुकसान किया है। हमें अपनी सांसों को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना बहुत ही जरूरी है। पेड़ों के बिना मनुष्य का कोई भी अस्तित्व नहीं है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें:  उपमंडल में नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

कोषाध्यक्ष गुरदयाल ने बताया कि पेड़ों की धड़ाधड़ कटाई ने पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। साथ ही जियालाल ने बताया कि सभी को कम से कम एक पौधा लगाकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए, जिसमे सभी युवाओं को आगे आकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प ले और सभी युवाओं को साथ में जोड़ने का काम करे। मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिसने पर्यावरण को अपने ढंग से बनाना शुरू किया है। इंसान कृत्रिम पर्यावरण सृजित कर बेशक आरामदायक महसूस कर रहा हो, लेकिन यह प्रकृति के अनुरूप नहीं। जागरुकता के अभाव में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: 44 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया हरियाणा का युवक

प्रकृति के रक्षा की जिम्मेदारी हमारी भी है। वही अंकुश ने बताया कि पेड़ मनुष्य के सच्चे मित्र हैं। मित्र की हमें रक्षा करनी होगी। पेड़ सुरक्षित हैं, तभी हमारा जीवन सुरक्षित है। यदि हम पेड़ों की संख्या में वृद्धि करेंगे तभी हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। पेड़ वायु प्रदूषण कम करते हैं। पृथ्वी पर जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण उतना ही शुद्ध रहेगा। आजकल लोग वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार के रोग से पीड़ित होते हैं। यदि हमें खुद को जिंदा रखना है तो मिलकर पौधे लगाने होंगे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- दो वर्ष के भीतर सड़क सुविधा से जुडे़गा बड़ा भंगाल

रविवार को पौधरोपण के इस मौके पर जनहित युवक मंडल (बड़ीधार पंचायत) के युवाओं ने पौधरोपण करने का संकल्प लेकर पर्यावरण सरक्षण का संदेश दिया। लोगों ने पौधरोपण करने का संकल्प लेकर इस अभियान को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। इस दौरान जियालाल , अजय अभिलाषी,गुरदयाल,अंकुश खुराना , समीर,सुमित, नरेंद्र , टैक सिंह, सुशील अभिलाषी आदि के द्वारा पौधरोपण किया गया और पौधरोपण कर समाज और युवाओं को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now