Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही बंद, 24 अक्तूबर के सभी परमिट रद्द

नए साल की पहली बर्फबारी

बर्फबारी की आंशका के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रूख न करें
कुल्लू।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला ने 23 और 24 अक्तूबर को जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मद्देनजर मनाली-रोहतांग राष्ट्रीय राजमार्ग (03) को अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी 24 अक्तूबर के रोहतांग के लिए सभी परमिट रद्द कर दिये गए हैं।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में बर्फबारी की आशंका के चलते आम नागरिकों व सैलानियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक ऊंचाई व निम्न तापमान वाले इलाकों की ओर रूख न करें। अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें और अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं जो विपरीत मौसमी परिस्थितियों के चलते लानलेवा हो सकता है। जिला के समस्त होटलियरों से भी आग्रह किया गया है कि वे बाहरी प्रदेशों के सैलानियों को खराब मौसम, बर्फबारी और ठंड के खतरों के प्रति सतर्क करें।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिलाधीश ने समस्त ग्राम पंचायत प्रधानों व चुने हुए प्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रेकर्ज एवं पैदल यात्रियों से अनुरोध किया है कि खराब मौसम की इस चेतावनी को क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाए रखें तथा अत्यंत जरूरी यात्रा करने से पहले दूरभाष के माध्यम से मौसम व सड़क की स्थिति को सुनिश्चित कर लें। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा अथवा घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 01902225630, 225631 तथा 225632 अथवा टॉल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें। जिला प्रशासन सदैव लोगों की सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now