Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सैन्ज घाटी के 15 गांवों BSNL नेटवर्क नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही परेशानी

bsnl network problam

महेंद्र|
सैन्ज घाटी की अति दुर्गम पंचायत गाढ़ा पारली के अंतर्गत कम से कम 15 छोटे बड़े गॉंव आते हैं और दो से ढाई हजार के आसपास की आबादी है लेकिन सरकार का इस और कोई भी ध्यान नहीं है|

इस पंचायत में बीएसएनएल के सिग्नल कई दिनों से खराब चल रहा है वह विभाग द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है लेकिन सिग्नल ना होने से स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को भी अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने में भारी दिक्कत आ रही है एक और जहां सरकार द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं पर इस पंचायत के बच्चों पर सरकार का कोई भी ध्यान नहीं है स्थानीय प्रधान भागचंद उपप्रधान गोपाल बीडीसी सदस्य जयवंती देवी ने कहा कि जल्द से जल्द सिग्नल को सुचारू रूप से चलाया जाए वही बीएसएनएल के एसडीओ इंदर ठाकुर ने कहा कि जल्दी देवरी धार में जो टावर लगाए उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा और लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now