Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सैंज स्कूल और कॉलेज के छात्रों में विवाद, स्कूल की विदाई पार्टी में दराट व रॉड के साथ छात्रों का हंगामा

स्कूल की विदाई पार्टी में दराट व रॉड के साथ छात्रों का हंगामा

कुल्लू|
कुल्लू जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज के विदाई कार्यक्रम में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ युवाओं पर स्कूल परिसर में दराट, रॉड व ग्रिफ के साथ आने का आरोप है। जिन्होंने बाद में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी उनके साथ मारपीट करने की पुलिस में शिकायत की है। सैंज पुलिस ने घटना को लेकर क्रॉस मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हंगामा सैंज स्कूल ओर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच हुआ है। घटना के बाद स्कूल के विद्यार्थियों में दहशत को माहौल है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने क्रॉस मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट करने वाले युवाओं की पहचान की जा रही है। वहीं पूरी घटना का वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।4

इसे भी पढ़ें:  एचआरटीसी बस का चालक करंट लगने के कारण झुलसा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now