Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीखंड यात्रा से लौट रहे सोलन के श्रद्धालुओं की कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, तीन अन्य घायल,

श्रीखंड यात्रा से लौट रहे सोलन के श्रद्धालुओं की कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, तीन अन्य घायल,

कुल्लू|
कुल्लू जिला के उपमंडल निरमंड के अंतर्गत बागीपुल-जाओं मार्ग पर सड़क पर चल रही एक कार (नंबर HP 64A-6807)पर बीती रात पहाड़ी पर से पत्थरों के अचानक गिर जाने से तीन व्यक्ति घायल हो गए,जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवानंद ( 31 ) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव खिलजाशली डाकघर कुमारहट्टी जिला सोलन के रूप में हुई है।

जबकि दिपक कुमार (36) पुत्र मिरकी राम गांव बशोलू खुर्द डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन और अक्षय कुमार (27) प्रेम पाल हंस गांव व डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन को निरमण्ड से प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया। जबकि संजीव कुमार ( 34 ) पुत्र साध राम गांव व डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन को ज्यादा चोटें नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

डीएसपी आनी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि सोलन जिला के 4 श्रद्धालु 10 जुलाई को श्रीखंड यात्रा पर निकले थे और वीरवार को दर्शन कर वापिस लौट आये थे। जैसे ही इनकी कार जाओं से कुछ नीचे पहुंची तो भारी बारिश के कारण अचानक पहाड़ी पर से भूस्खलन शुरू हुआ और कार पर बड़े पत्थर गिरने शुरू हो गए। जिससे कि कार में सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए। चारों घायलों को जब सिविल अस्पताल निरमण्ड पहुंचाया गया तो वहां एक घायल को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि 3 घायलों में से दो घायलों को रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। डीएसपी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह घटना भूस्खलन के कारण हुई है और चालक की कोई गलती नहीं है।  जबकि शव को निरमण्ड सिविल अस्पताल में रखा गया है,जहां आज उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now