Prajasatta Side Scroll Menu

तिरंगा यात्राओं व बाईक रैलियों से गुलजार रहा कुल्लू-मनाली

तिरंगा यात्राओं व बाईक रैलियों से गुलजार रहा कुल्लू-मनाली

कुल्लू|
कुल्लू जिला आज तिरंगे के रंग में सराबोर दिखाई दिया। अनेक स्थानों पर स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा महिला व युवक मण्डलों, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूहों द्वारा बड़ी-बड़ी तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिये वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे उद्घोष के अलावा देशभक्ति के गीतों का गायन करती ये तिरंगा यात्राएं समाज को भारत की आन, बान व शान तिरंगा की महता और इसकी शक्ति का संदेश दे रही थी।

हर घर तिरंगा मुहिम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू के छात्रों की एक विशाल तिरंगा यात्रा को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रशांत सरकैक ने झण्डा सहित अगवानी की। इस यात्रा में स्कूल के एनसीसी, एनएसएस व अन्य छात्रों ने भाग लिया। शहर से गुजरती यह रैली हाथों में तिरंगा लिये देशभक्ति के गानों से हर घर तिरंगा का वातावरण तैयार करने का कार्य करते नजर आएं। इसी प्रकार डिग्री महाविद्यालय कुल्लू के छात्र-छात्राओं ने भी एक विशाल रैली ढालपुर मैदानों के चारों ओर निकालकर लोगों को तिरंगे की शान का संदेश दिया। इस यात्रा को भी एडीएम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं को नशे से दूर व फिटनेस के प्रति कर रहे जागरूक, डीए स्पोर्ट्स शिमला ने किया सम्मानित

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी दी कि इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं आज जिलाभर में निकाली गई। अनेक पर्यटन स्थलों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गई जिनमें सैलानियों ने भी भाग लिया। अटल टनल रोहतांग, झीभी, बंजार, आनी व निरमण्ड तथा मनाली के विभिन्न भागों में हजारों लोगों ने तिरंगा हाथ में लिये रैलियों में भाग लिया।

मनाली में निकाली बाईक रैली
आजादी के अमृत महोत्सव पर मनाली में कार सेवा दल ने एक बाईक रैली निकाली। बाईक रैली की अगवानी हि.प्र. भाजपा की उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने हाथ में तिरंगा लेकर की। बाईक पर तिरंगा लहराते हुए यह रैली मनाली शहर व इसके उपनगरों में लोगों को हर घर तिरंगा के बारे में संदेश देती नजर आई। जहां से भी रैली गुजरी लोग अपने घरों से भारत माता की जयघोष करते नजर आएं।

इसे भी पढ़ें:  Kullu Sex Racket Busted: कुल्लू में देह व्यापार का बड़ा पर्दाफाश, होटल में छापा, 24 साल की महिला गिरफ्तार, नेपाली युवती को बचाया
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now