Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों के हुड़दंग और मारपीट

Kullu News: पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों के हुड़दंग और मारपीट

Kullu News: पर्यटन की रानी कही जाने वाली मनाली में बर्फबारी के बाद सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, लेकिन यहां हुई एक हिंसक घटना ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार देर शाम मनाली के मुख्य माल रोड पर सैलानियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।

रोजाना हजारों पर्यटकों से गुलजार रहने वाले माल रोड पर हुई इस खुली हिंसा से वहां मौजूद अन्य पर्यटक और स्थानीय लोग भी घबरा गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे घटना को लेकर चर्चा और बढ़ गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे।

इसे भी पढ़ें:  Kullu JE Murder Case: रास्ते में रोका, बेरहमी से पीटा और सड़क किनारे फेंका, जानिए कुल्लू में किसने की जल शक्ति विभाग के JE की निर्मम हत्या

स्थानीय दुकानदार और व्यवसायी इस घटना से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि पर्यटकों के आने से उनका व्यापार चलता है, लेकिन इस तरह की हिंसा से माहौल खराब होता है और दूसरे सैलानियों को भी तकलीफ होती है। उन्होंने पुलिस से माल रोड पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे इलाके में लगातार गश्त कर रही है और कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि मारपीट या हुड़दंग जैसी कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिक छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज
Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSkullu news in hindiKullu news todayKullu samacharLatest Kullu News Today

Join WhatsApp

Join Now