Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस युवा ने घरेलू उपकरणों से बनाया जिम, निशुल्क दे रहा प्रशिक्षण

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस युवा ने घरेलू उपकरणों से बनाया जिम, निशुल्क दे रहा प्रशिक्षण

कुल्लू|
नशा मुक्त भारत मुहिम के अंतर्गत नशे के प्रति कई जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनेकों सामाजिक संस्थाएं पुलिस प्रशासन कई एनजीओ युवाओं को नशे से दूरी बनाने के लिए अनेकों प्रकार की पहल कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का चकलोट गांव में प्रदेश का पहला जिम स्थापित किया गया है जोकि कमल कांत राणा उर्फ राणा द वाइपर के नाम से विख्यात कुल्लू जिले में स्थित है।

इस जिम की विशेषता यह है कि इस जिम के सभी उपकरण सीमेंट से बने हुए हैं और इसके साथ-साथ इसमें कुछ घरेलू चीजें का भी प्रयोग किया हुआ है। सोशल मीडिया पर युवाओं को युटुब चैनल राणा द वाइपर के माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। और साथ ही साथ लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देते हैं। और हिमाचल प्रदेश में नशा छोड़ो बॉडी बनाओ अभियान छेड़ा हुआ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आनी के डीएसपी रविंद्र नेगी ने इस जिम का निरीक्षण भी किया और जिम के संस्थापक की सराहना भी की। वहीं जिम के संचालक कमलकांत राणा ने बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य है कि आज के युवाओं को और आने वाली पीढ़ी के लिए हुए नशे की जैसी बुराई को जड़ से खत्म करना चाहते हैं और फिटनेस के प्रति बढ़ावा देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने फ्री में गांव के युवाओं को बॉडी से संबंधित प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now