Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: जडोल खड्ड में तेज बहाव में बहने से 20 वर्षीय युवक की मौत, रतोग पुल के पास मिला शव

Published on: 21 July 2025
Mandi News: जडोल खड्ड में तेज बहाव में बहने से 20 वर्षीय युवक की मौत, रतोग पुल के पास मिला शव

विजय शर्मा | सुंदरनगर 
Mandi News: मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत जडोल खड्ड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खड्ड पार करते समय 20 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया, जिसका शव शाम को रतोग पुल के पास बरामद हुआ। मृतक की पहचान रोहित, पुत्र मंगत राम, निवासी गांव जंद्रेहडू, डाकघर बायला, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रोहित अपनी बुआ के घर से लौटते समय खड्ड पार कर रहा था, तभी वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 आपात हेल्पलाइन पर दी। सूचना मिलते ही डैहर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुँची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बीबीएमबी सुंदरनगर के दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शाम को रतोग पुल के पास शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा गया है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जडोल खड्ड से शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जाँच जारी है।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Updatehp newsHP News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now