Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आपदा में सैर सपाटा करने के बजाए, हिमाचल को मदद करे केन्द्रीय भाजपा नेता

Published on: 15 July 2023
IMG 20230715 WA0007

विजय शर्मा। सुंदरनगर
केंद्र सरकार से प्रदेश को आपदा से हुई नुकसान के लिए और उसकी भरपाई करने के लिए किसी प्रकार की राशि उपलब्ध नहीं हुई। यह बात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव ठाकुर हीरापाल सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि जिस बात को भाजपाई नेता हिमाचल में आकर कह रहे हैं कि केंद्र सरकार ने 180 करोड़ दिया व अन्य राज्यों की भांति जो की हमारी राशि बनती है, वहां हमारा हक है। क्योंकि वह तो एडवांस में दी गई राशि है। जिससे आपदा से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध है कि उनके नेता प्रदेश में इस आफत की घड़ी में सिर्फ सैर सपाटा ही ना करें। और सही मायने में आपदा के रूप में जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई के लिए और अधिक अधिक मदद करें। क्योंकि जिस राशि की बात भाजपाई कर रहे हैं। वह तो राज्य सरकार को मिलनी ही थी। इस राशि का आपदा से कोई मतलब नहीं है।

केंद्र सरकार प्रदेश में हुए भारी नुकसान से निपटने के लिए राज्य सरकार का साथ देकर, प्रदेश में हुई जानमाल के नुकसान की भरपाई के लिए ₹5000 करोड़ का प्रावधान कर, प्रदेश के रुके हुए विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य सरकार की मदद करें। नाकि झूठी घोषणा करके राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम ना करें। प्रदेश की जनता केंद्र सरकार की आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए ऋणी रहेगी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव ठाकुर हीरापाल सिंह ने कही और मांग की प्रदेश की मुसीबत की घड़ी में अपने कर्तव्यों का वहन करके और अधिक आर्थिक मदद प्रदान करवाए।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now