Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अपनी प्रतिज्ञा से पलटे कौल सिंह, बोले- मेरी बात चुनावी जुमला थी, नहीं लूंगा संन्यास

कोल सिंह

मंडी।
भाजपा प्रत्याशी खुशहाल सिंह ठाकुर को अपनी गृह पंचायत से मिली लीड ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को संन्यास लेने का पूरा इंतजाम कर दिया था, लेकिन कोल सिंह अपने वादे से पलटते नजर आए।

बता दें कि चुनावों के कोल सिंह ने इस बात का एलान कर दिया था कि अगर ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को अपनी गृह पंचायत से बढ़त मिल गई तो वे संन्यास ले लेंगे पिछले कल जब परिणाम आए तो मालूम हुआ कि खुशाल ठाकुर ने अपनी गृह पंचायत नगवाईं से 46 मतों की बढ़त ली है, जबकि द्रंग विधानसभा में भी बढ़त मिली।

इसे भी पढ़ें:  Mandi Road Accident: स्कूल से वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट लेकर कार से घर लौट रहे 4 बच्चों सहित 6 लोग गहरी खाई में गिरे

ऐसे में कौल सिंह ठाकुर का संन्यास बनता था, लेकिन जब हमने कौल सिंह ठाकुर से इस बारे में बात की तो उन्होंने चुनावों के दौरान अपनी कही हुई बात को जुमला बता दिया और संन्यास लेने की बात से इनकार कर दिया ।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान कई जुमले कहे जाते हैं और उनकी यह बात भी सिर्फ एक चुनावी जुमला ही थी। मेरे राजनैतिक भविष्य का फैसला द्रंग विधानसभा क्षेत्र की जनता करेगी। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने द्रंग से भाजपा प्रत्याशी को अधिक बढ़त हासिल करने से रोकने में पूरी कोशिश की और वे इसमें कामयाब भी हुए हैं। द्रंग से भाजपा प्रत्याशी को मात्र 2621 मतों की लीड ही मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ की युवती से गैंगरेप मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now