Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi: नर्सेज एसोसिएशन की मांग, हायर स्टडी पर जाने वाली नर्सों को मिले पूरा वेतन..!

Mandi: नर्सेज एसोसिएशन की मांग, हायर स्टडी पर जाने वाली नर्सों को मिले पूरा वेतन..!

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के नर्सेज एसोसिएशन ने मंडी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल से मुलाकात कर  हायर स्टडी के लिए जाने वाली नर्सों के वेतन में हो रही कटौती को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की मांग की। गौरतलब है कि हर साल मंडी जिले से 30-40 नर्सों का बैच हायर स्टडी के लिए जाता है, और पहले उन्हें पूरा वेतन मिलता था। लेकिन अब सरकार ने कटौती की नीति लागू करते हुए केवल 40 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान रखा है।

मीडिया से बात करते हुए एसोसिएशन की अध्यक्ष अरूणा लुथरा ने बताया कि पहले हायर स्टडी पर जाने वाली नर्सों को पूरा वेतन मिलता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसमें बड़े पैमाने पर कटौती की है। अब इन नर्सों को सिर्फ 40 प्रतिशत वेतन दिया जा रहा है, जोकि अत्यंत नाइंसाफी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अरूणा लुथरा ने आगे कहा कि महंगाई के इस दौर में नर्सों के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से निवेदन किया कि सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले और पहले की तरह नर्सों को पूरा वेतन प्रदान किया जाए। एसोसिएशन का कहना है कि वेतन में की गई यह कटौती न केवल नर्सों के लिए, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी संकट का कारण बन रही है।

अरूणा लुथरा ने यह भी कहा कि सरकार ने पिछले दिनों सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की थी, जिन्होंने 20 प्रतिशत कटौती को स्वीकारते हुए 80 प्रतिशत वेतन देने का वादा किया था। हालांकि, अब तक इस फैसले पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें अब 80 प्रतिशत नहीं, बल्कि 100 प्रतिशत वेतन चाहिए, ताकि हायर स्टडी पर जाने वाली नर्सों को अपने घर का खर्च चलाने में कोई कठिनाई न हो।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now