Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुन्दरनगर: दुर्गम पंचायत सेरी कोठी की रोशनी ठाकुर AIIMS भुवनेश्वर उड़ीसा में बनी नर्सिंग ऑफ़िसर

सुन्दरनगर: दुर्गम पंचायत सेरी कोठी की रोशनी ठाकुर AIIMS भुवनेश्वर उड़ीसा में बनी नर्सिंग ऑफ़िसर

विजय शर्मा | सुंदरनगर
मंडी जिला के सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम पंचायत सेरी कोठी के छोटे से गांव खील की रोशनी ठाकुर उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित AIIMS में बतौर नर्सिंग ऑफ़िसर (Nursing Officer) अपनी सेवाएं देंगी। रोशनी का सपना बचपन से ही मेडिकल फ़ील्ड में जाकर लोगों की सेवा करने का था। जिसको वह AIIMS भुवनेश्वर में बतौर नर्सिंग ऑफ़िसर चयनित होकर पूरा करने जा रही हैं।

रोशनी ठाकुर ने जमा दो तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर रिकोंगपिओ किन्नौर से उतीर्ण की तथा पोस्ट बेसिक नर्सिंग तक की पढ़ाई शिवालिक नर्सिंग संस्थान शिमला से पूरी की। रोशनी की माता प्रेम कुमारी तथा पिता मस्त राम चौहान वर्तमान समय में निदेशालय उद्यान एवं बागवानी विभाग शिमला में कार्यरत हैं। रोशनी की छोटी बहन रजनी भी उन्ही के नक्शे कदम पर चल रहीं हैं औऱ अपनी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोशनी ने मीडिया के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा कि उनकी इस उपलब्धि का सारा श्रेय उनके माता पिता को जाता है जिन्होंने उन पर विश्वास जताया औऱ इस मुक़ाम तक पहुंचने में साथ दिया। रोशनी के AIIMS में नर्सिंग ऑफ़िसर (Nursing Officer) बनने पर परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है कि उनके इस छोटे से क्षेत्र की बेटी देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान में सेवायें देंगीं।

रोशनी का सन्देश
रोशनी ने सभी के लिए एक संदेश दिया है कि वह बेटियों पर भी भरोसा रखें उन्हें भी पढ़ाएं और स्वयं को साबित करने का जरूर अवसर दें।

AIIMS Recruitment 2023: एम्स बिलासपुर में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 62 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now