Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

AIIMS Recruitment 2023: एम्स बिलासपुर में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 62 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स

AIIMS Recruitment

जॉब्स अलर्ट |
AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के 62 पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एम्स बिलासपुर ने पीजीआइ चंडीगढ़ के साथ की जा रही ग्रुप बी/सी पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से ही शुरू कर दी है।

पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार PGIMER चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट, एम्स बिलासपुर में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 62 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर ने स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) चंडीगढ़ के साथ मिलकर यह भर्ती करेगा।। संस्थान द्वारा 5 सितंबर 2023 को जारी भर्ती विज्ञापन संख्या (PGI/RC/038/2023/3191) के अनुसार सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (SNO), मेडिकल सोशल वर्कर (MSO), हॉस्टल वार्डेन और कैशियर के कुल 62 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है।

शैक्षणिक योग्यता
एम्स बिलासपुर भर्ती (AIIMS Recruitment 2023) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय नर्सिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए और राज्य या भारतीय नर्सिंग परिषद से पंजीकृत होनी चाहिए। साथ ही, सम्बन्धित कार्य का 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

जानिए क्या है AIIMS Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
AIIMS Recruitment 2023 के आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 1500 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये ही है।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now