Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पधर में मिनी सचिवालय में आग लगी, लाइसेंस ब्रांच का रिकॉर्ड जला

पधर में मिनी सचिवालय में आग लगी, लाइसेंस ब्रांच का रिकॉर्ड जला

मंडी|
मंडी जिला के पधर स्थित मिनी सेक्रेटरिएट में शनिवार सुबह अचानक आग भड़क गई। आग बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में लगी, जिसमें लाइसेंस ब्रांच का रिकॉर्ड और कंप्यूटर प्रिंटर आदि जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार मिनी सेक्रेटरिएट में धुआं उठता देख स्थानीय पंचायत प्रधान ने घटना के बारे में एसडीएम को अवगत करवाया। सुरजीत सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। एसडीएम सुरजीत सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना दरवाजे को तोड़ने के बाद लेट कर कमरे में प्रवेश किया और फायर हाइड्रेंट से आग बुझाने में जुट गए। एसडीएम ने कमरे के भीतर कोने में भड़क चुकी आग के चलते लेट कर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि लाइसेंस ब्रांच पूरी तरह भड़क चुकी थी।

लाइसेंस ब्रांच के रिकॉर्ड के साथ-साथ कंप्यूटर प्रिंटर आदि कीमती सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण कंप्यूटर के एक्सटेंशन बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे में करीब 6 लाख रुपए तक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जिसकी पूरी तफ्तीश की जा रही है। बता दें कि फायर ब्रिगेड का वाहन तंग सड़क होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया। ऐसे में अग्निशमन कर्मचारियों ने पाइप से पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now