Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Ranging in IIT Mandi : 72 छात्रों पर कार्रवाई, 10 छात्र 6 महीने के लिए निलंबित

Ranging in IIT Mandi

मंडी|
आईआईटी मंडी में (Ranging in IIT Mandi) बीते दिनों हुई प्रथम बैच के छात्रों की रैगिंग मामले में संस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 10 छात्रों को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। दोषी पाए गए कुछ छात्रों को जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं कुछ छात्रों का निलंबन भी किया गया है। 10 निलंबित छात्रों में से तीन छात्र संगठन के पदाधिकारी भी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 अगस्त को कथित तौर पर सीनियर बैच के छात्रों द्वारा का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैगिंग पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत संस्थान के एंटी रैगिंग सेल में की गई थी। इसके बाद संस्थान ने 72 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीदत्त बेहरा ने 20 अगस्त को रैगिंग लेने वाले सभी छात्रों को एक मेल भेजा था। जिसमें इन छात्रों द्वारा लक्ष्मण रेखा को पार करने का जिक्र किया गया था। संस्थान के मुताबिक 72 विभिन्न संकाय के छात्रों को दोषी पाया गया है।

कार्रवाई के बाद रैगिंग में शामिल तीन छात्र संगठन के पदाधिकारियों से पद भी छीन लिए गए हैं और उनसे हॉस्टल भी खाली करवा दिए हैं। वहीँ बताया जा रहा है कि सजा पाने वाले सीनियर स्टूडेंट ने संस्थान से सजा पर पुनर्विचार की अपील की है।

पुलिस के पास नहीं पहुंची Ranging in IIT Mandi की शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईआईटी मंडी संस्थान (Ranging in IIT Mandi) की ओर से पुलिस के पास बीते महीने हुए इस रैगिंग की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस के मुताबिक फरवरी माह में संस्थान के एंटी रैगिंग सेल द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। जिसक बाद अभी तक कोई और शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। इस बारे में आईआईटी मंडी की तरफ से आने वाले जबाव का इंतजार किया जा रहा है।

Ranging in IIT Mandi

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now