साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कच्चे तेल बाजार में बड़ी गिरावट, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम चल रहे स्थिर

Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पेट्रोल-डीजल के दाम देश बुधवार या 16 फरवरी, 2022 को भी स्थिर चल रहे हैं। हालांकि, कच्चा तेल बाजार में आखिरकार बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना की तैनाती के चलते वैश्विक बाजार दबाव में चल रहे थे, लेकिन मंगलवार को रूसी सेना की टुकड़ियों को वापस लिए जाने के दावों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

कल शाम के कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, भारतीय वायदा बाजार में भी कारोबारियों ने भी अपने सौदों का आकार घटाया जिससे कच्चे तेल का वायदा भाव 36 रुपये घटकर 7,072 रुपये प्रति बैरल रह गया।

इस बीच पेट्रोल-डीजल के दाम देश में लगातार स्थिर बने हुए हैं। एक बार देश के प्रमुख शहरों में तेल के दामों पर नजर मार लेते हैं-

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल – ₹86.67 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर
  • भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

Join WhatsApp

Join Now