साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कांग्रेस के 124 प्रत्याशियों की सूची जारी

Rajya Sabha Election 2024 नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ अप्रैल तक मांगे उम्मीदवारों से आवेदन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम शामिल है। बता दें कि अब तक चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 तक समाप्त होना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में एक बैठक की और 17 मार्च को उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया। पहली सूची 22 मार्च को जारी होने वाली थी, लेकिन कथित तौर पर सिद्धारमैया के निर्वाचन क्षेत्र पर भ्रम के कारण इसमें देरी हुई।

पहली सूची में 124 उम्मीदवारों के नाम शामिल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तारीखों के एलान से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने 124 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि उम्मीदवारों की पहली सूची में राज्य के शीर्ष नेता और अधिकांश वर्तमान विधायक शामिल हैं।

124 उम्मीदवारों की सूची में सबसे उम्रदराज 91 साल के शमनुरु शिवशंकरप्पा हैं जो दावणगेरे दक्षिण से टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी बीटीएम लेआउट से चुनाव लड़ेंगे और उनकी बेटी सौम्या रेड्डी बेंगलुरु के जयनगर से चुनाव लड़ेंगी।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now