Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

‘मोदी सरनेम’ मामले पर भाजपा नेता का 5 साल पुराना ट्वीट वायरल, कांग्रेस ने पूछा- क्या होगी कार्रवाई?

[ad_1]

Modi Surname Case: मोदी सरनेम मामले में सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को दोषी ठहराने और उनकी लोकसभा सदस्यता जाने के बाद पूरा विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। उधर, भाजपा नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर का पांच साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसे लेकर कांग्रेस ने पूछा है कि क्या उनके (खुशबू सुंदर) खिलाफ भी कार्रवाई होगी?

दरअसल, 2018 में जब खुशबू कांग्रेस में थीं, तब उन्होंने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि यहां मोदी, वहां मोदी, जहां देखो मोदी… लेकिन ये क्यों? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचारी सरनेम लगा हुआ है। #मोदी मतलब भ्रष्टाचार…। आइये इसके अर्थ को बदलें।

खुशबू सुंदर के पांच साल पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट को कई कांग्रेस नेताओं ने शेयर कर पूछा कि क्या गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे? बता दें कि खुशबू सुंदर भारतीय जनता पार्टी की नेती हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं। बीजेपी में शामिल होने से पहले वो कांग्रेस पार्टी में थीं।

इसे भी पढ़ें:  New Delhi: सोनिया गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना, बोलीं- मोदी सरकार लोकतंत्र के तीनों स्तंभों को कर रही समाप्त

23 को सजा, 24 को गई राहुल गांधी की सदस्यता

सूरत की एक अदालत ने गुरुवार (23 मार्च) को राहुल गांधी को उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी के लिए दो साल की सजा का आदेश दिया और शुक्रवार (24 मार्च) को राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसने राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में निर्णय की निंदा करते हुए सभी विपक्षी दलों के साथ एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है।

कांग्रेस ने लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की, जबकि पार्टी सूरत अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में मेला देखने गया था जवान, नक्सलियों ने गोलियों से भूना

राहुल की सदस्यता जाने पर बोलीं खुशबू

राहुल गांधी के लोकसभा से निलंबन पर खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता ने कहा, ”उन्होंने (राहुल गांधी) कुछ दिन पहले कहा था कि वह दुर्भाग्य से सांसद हैं। उनके शब्द सच हो गए हैं। कहानी से यही सीख मिलती है कि सकारात्मक सोचें। नकारात्मकता आपको कहीं नहीं ले जाती है।

खुशबू ने ट्वीट किया, “मनमोहन सिंह जी 2013 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अध्यादेश लाना चाहते थे। @RahulGandhi इसे टुकड़ों में फाड़ दिया। विडंबना यह है कि उनकी अयोग्यता उसी फैसले के तहत हुई है।”

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी दो बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर जवाब देंगे



[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment