साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

यूपी में कल से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ यात्रा’ शुरू

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कल यानी मंगलवार से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रवेश करने वाली है। दिल्ली से मार्च करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण की शुरुआत करेंगे। एक दिन बाद यानी बुधवार को बागपत और फिर पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में पैदल चलेगी। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में यह गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी से प्रवेश करेगी।

प्रियंका गांधी समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पिछले सितंबर में तमिलनाडु से शुरू होने के बाद से अपने दसवें राज्य उत्तर प्रदेश में पहुंचेगी। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और वरिष्ठ पदाधिकारी सलमान खुर्शीद भी इस यात्रा में जुड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 जनवरी यानी कल राहुल गांधी और कांग्रेस के पदाधिकारी दिल्ली के गोकुलपुरी में सुबह 10 बजे के आसपास इकट्ठा होंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की ओर बढ़ते हुए लोनी सीमा पर पहुंचेंगे। बताया गया है कि यात्रा यहां से 15 किमी का सफर तय करते हुए बागपत में मावी कलां पहुंचेगी।

Bharat Jodo Yatra

जिला कांग्रेस ने पहले से की ये तैयारी

गाजियाबाद जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि वे यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। 13 दिसंबर को उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए ‘प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन भी किया था। पार्टी जिला प्रमुख बिजेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 4,000 लोगों ने गाजियाबाद शहर से लोनी तक प्रादेशिक यात्रा में भाग लिया था। इसका उद्देश्य लोगों को यात्रा का समर्थन करने और कांग्रेस की तैयारियों का आकलन करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने पिछले कुछ हफ्तों में जागरूकता पैदा करने और यात्रा के लिए समर्थन मांगने के लिए लोनी में करीब 300 नुक्कड़ सभाएं भी की हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा, जो यूपी महिला यात्री प्रबंधन की अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि मैं कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा की मीडिया प्रभारी थी। यूपी में भी हमें किसानों, महिलाओं, युवाओं, कारीगरों और आम आदमी का समर्थन प्राप्त है।

इस उद्देश्य से हो रही है यात्रा

उन्होंने बताया कि पूरी संभावना है, प्रियंका गांधी, सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया गाजियाबाद के रास्ते राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि रैली पिछले कुछ वर्षों में देश में बनाई गई घृणा और फूट को उजागर करने के लिए है।

गाजियाबाद के डीएसपी (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच ट्रैफिक डायवर्जन किया था। यात्रा मार्ग पर पुलिस की तैनाती की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now