साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Union Budget 2023 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपना पांचवां बजट पेश करेंगी। इस साल का बजट खास है। ये बजट 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट है। उम्मीद है कि सरकार वैश्विक आर्थिक मंदी (Global Economic Downturn) के बीच अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए कुछ सुधारों और पहलों की घोषणा कर सकती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि बजट (Union Budget 2023) से वेतनभोगी वर्ग, पेंशनरों और आम आदमी के लिए कुछ राहत सहित विभिन्न राहत उपायों की उम्मीद है। जबकि वेतनभोगी वर्ग को उम्मीद है कि बजट उनकी टैक्स देनदारी को कम करने और टेक-होम पे बढ़ाने में मदद करेगा।

Union Budget 2023 Live Updates….

  • वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड (Bhagwat Kishanrao Karad) ने कहा कि आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। इससे पहले उनके नेतृत्व में मेरे सहयोगी पंकज चौधरी और सचिव सुबह 9 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। सुबह 10 बजे पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक भी होगी।
  • इससे पहले वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड ने पूजा अर्चना की।

2023-24 के लिए GDP 6.5% रहने का अनुमान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया। सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 24 में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि चालू वर्ष के लिए विकास दर वित्त वर्ष 22 में 8.7 प्रतिशत की तुलना में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.6 से 6.8 रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं नॉमिनल GDP का अनुमान 11% लगाया गया है। FY23 के लिए रियल GDP अनुमान 7% है।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now