Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

6 हजार उद्योगपति पहुंच रहे मध्यप्रदेश, जानें, निवेश और रोजगार के लिए क्या हैं इसके मायने

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां होते हुए

MP Global Investors Summit 2023: मध्यप्रदेश के इंदौर में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। राज्य सरकार इस समिट से भारी मात्रा में निवेश और युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जता रही है। समिट के शुरू होने से अब तक कुल करीब 3.45 लाख करोड़ का निवेश आया है और 4.30 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल चुका है। जानकारी के मुताबिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 6654 उद्योगपति आ रहे हैं।

यह दिग्गज उद्योगपति हो सकते हैं शामिल 

कार्यक्रम में दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी समूह के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, बजाज फिंसर्व के सीएमडी संजीव बजाज, गोदरेज इंडस्ट्रीज के सीएमडी नादिर गोदरेज, आइटीसी के संजीव पुरी, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के संजय सी किर्लोस्कर इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा सीएट टायर्स के अनंत गोयनका, डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया, एचईजी के रवि झुनझुनवाला, जेके टायर्स के रघुपति सिंघानिया, वाल्वो ग्रुप इंडिया के कमल बाली, एस्सार लिमिटेड के प्रशांत रुईया, मेदांता समूह के डा. नरेश त्रेहान समेत अन्य दिग्गज इस समिट का हिस्सा बन सकते हैं।

सीएम बोले, हमारे यहां सिंगल टेबल सिस्टम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बारे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज 24 से कहा कि हमारे यहां सिंगल टेबल सिस्टम है। हम उद्योगपतियों को सभी सुविधाएं एक मंच पर प्रदान करते हैं और उनकी परेशानी सुनते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जमीन उपलब्ध है। राज्य सरकार की नीतियां बेहद सरल हैं। उन्होंने फार्मा, ऑटोमोबाइल समेत सभी सेक्टर में निवेश की उम्मीद जताई। जानकारी के मुताबिक समिट में करीब 73 देश मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इसमें 2 देशों के राष्ट्रप्रमुख और कई देशों के मंत्री आएंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now