Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अब गोवा-मुंबई फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदतमीजी, दो यात्री उतारे गए

प्रतीकात्मक फोटो 18

गोवा: गोवा एयरपोर्ट पर गोवा-मुंबई फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ दो विदेशी यात्रियों द्वारा बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। इसके बाद दोनों यात्रियों को विमान से उतार दिया गया था। बताया जा रहा है कि यह घटना 5 जनवरी की है। इस बारे में नागर विमानन महानिदेशालय को रिर्पोट सौंप दी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूत्रों के मुताबिक घटना के दिन विमान गोवा से मुंबई के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि विमान में शोर-शराबा व हंगामा होने लगा। सुरक्षाकर्मियों के पूछताछ में पता चला कि क्रू मेंबर से दो विदेशी नागरिक किसी बात पर बहस कर रहे हैं। इसके बाद दोनों यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और विमान को रवाना किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में महिला पर एक शख्स ने पेशाब कर दिया था। इसके बाद 6 दिसंबर को पेरिस से दिल्ली की उड़ान में नशे में धुत्त एक यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now