Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अभिनेता Shahrukh khan अंजलि के परिजनों की करेंगे आर्थिक मदद

शाहरुख खान

Kanjhawala death case: अभिनेता Shahrukh khan अंजलि के परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे। जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के जरिए अंजलि सिंह के परिवार की आर्थिक रूप से मदद करेंगे।
बताया जा रहा है कि अंजलि केस के बारे में जब अभिनेता को पता चला तो उन्होंने पीड़िता की मां के इलाज में मदद करने का निर्णय लिया। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता अंजलि सिंह के परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

इससे पहले आज सुबह पता चला है कि मामले में चश्मदीद और अंजलि की दोस्त निधि को पहले ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह जमानत पर बाहर थी। पुलिस के मुताबिक, निधि को दिसंबर 2020 में आगरा कैंट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, (1985) के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना से गांजा लाने के आरोप में उसे आगरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया और गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, निधि के साथ समीर और रवि के रूप में पहचाने गए दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया था।

यह है पूरा मामला 

31 दिसंबर 2022 की रात को अंजलि सिंह अपनी दोस्त निधि के साथ स्कूटी से घर के लिए निकली थी। कंझावला रोड पर एक तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर में निधि तो बच गई, लेकिन अंजलि गाड़ी के नीचे फंस गई। इस गाड़ी में बैठे युवक अंजलि को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटकर ले गए थे। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now