Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Air India pee: ‘पेशाब में भीगे कपड़े…मैं आरोपी के साथ बैठने पर मजबूर’: पीड़िता ने सुनाई भयावहता

Air India 2

Air India pee: हाल ही में एयर इंडिया चर्चाओं में है। एक फ्लाइट में हुई घटना ने एयरलाइन्स को शर्मसार किया है। अब महिला पर पेशाब करने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जो FIR दर्ज की है, उसमें महिला ने खतरनाक आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा, ’26 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान के दौरान एक पुरुष सह-यात्री द्वारा उस पर पेशाब किया गया। इतना ही नहीं उसे आरोपी शंकर मिश्रा का सामना भी करना पड़ा, उसे मिश्रा से बात करने पर मजबूर किया गया।’

एयर इंडिया के चालक दल पर गंभीर आरोप

Kullu Dussehra 2026 Celebration

महिला ने एयर इंडिया के चालक दल से यहां तक कहा था कि वह उसका चेहरा नहीं देखना चाहती थी और जब अपराधी को उसके सामने लाया गया तो वह स्तब्ध था और रोने लगा और माफी मांगने लगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी से पता चलता है कि मिश्रा ने शिकायत दर्ज न करने की भीख मांगी, यह कहते हुए कि वह एक पारिवारिक व्यक्ति है और नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी और बच्चे इस घटना से प्रभावित हों।

महिला ने साझा की भयावहता

  • एफआईआर के मुताबिक, 26 नवंबर को एआई 102 में लंच परोसने और लाइट बंद होने के तुरंत बाद, बिजनेस क्लास सीट 8ए में बैठा नशे में धुत पुरुष यात्री बुजुर्ग महिला की सीट पर गया, अपनी पैंट की जिप खोली और उनपर पर पेशाब किया।
  • आरोपी तब तक वहीं खड़ा रहा जब तक कि महिला के बगल में बैठे व्यक्ति ने उसे वापस जाने के लिए नहीं कहा।
  • महिला ने आरोप लगाया, जो कुछ हुआ था उससे परेशान मैं सूचित करने के लिए तुरंत उठ गई। मेरे कपड़े, जूते और बैग पेशाब में भीग गए थे। बैग में मेरा पासपोर्ट, यात्रा दस्तावेज और रुपये थे। फ्लाइट स्टाफ ने उन्हें छूने से मना कर दिया, मेरे बैग और जूतों पर कीटाणुनाशक का छिड़काव किया और मुझे बाथरूम में ले गए और मुझे एयरलाइन पजामा और मोजे का एक सेट दिया।

‘क्रू ने कहा कि कोई और सीट उपलब्ध नहीं थी’

  • महिला कहती है, ‘मैंने कर्मचारियों से सीट बदलने के लिए कहा लेकिन उन्हें बताया गया कि कोई अन्य सीट उपलब्ध नहीं है। हालांकि, एक अन्य बिजनेस क्लास यात्री जिसने मेरी दुर्दशा देखी थी और मेरे साथ थे, उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी में सीटें उपलब्ध थीं।’
  • 20 मिनट तक खड़े रहने के बाद, पीड़िता को एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली एक छोटी सी सीट की पेशकश की गई जहां वह लगभग दो घंटे तक बैठी रही। इसके बाद उन्हें अपनी सीट पर लौटने को कहा गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो पीड़िता को बाकी यात्रा के लिए स्टीवर्ड की सीट की पेशकश की गई।
  • FIR में कहा गया, ‘मेरी पहले ही सदमे में थी, लेकिन सीट ना देकर मुझे वापस भयानक घटना के अपराधी के साथ करीब से सामना करने और बातचीत करने के लिए मजबूर किया गया था।’
  • महिला ने चालक दल पर अव्यवसायिक होने का भी आरोप लगाया और कहा कि वे बहुत संवेदनशील और दर्दनाक स्थिति के प्रबंधन में सक्रिय नहीं थे।

शंकर मिश्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

पुलिस ने कहा कि मिश्रा को देश से भागने से रोकने के लिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर धारा 294, 354, 509 और भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ विमान नियमों के तहत 510 की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now