Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आज दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज होगा रवाना

Ganga Vilas Cruise

Ganga Vilas Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज (Ganga Vilas Cruise) का शुभारंभ करेंगे। वाराणसी से लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों में 27 नदी के रास्ते 3,200 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा। वाराणसी के रविदास घाट पर क्रूज तैयार है, जहां 31 यात्री 50 स्थानों से होते हुए 51 घंटे की यात्रा पर निकलेंगे।

40 चालक दल सदस्यों से साथ निकलेगा क्रूज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एमवी गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise:) में 36 पर्यटकों की क्षमता और सभी सुविधाओं के साथ तीन डेक और बोर्ड पर 18 सुइट हैं। क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लाइब्रेरी समेत अन्य चीजें हैं। स्विट्जरलैंड और जर्मनी के 31 यात्रियों का एक समूह क्रूज पर सवार हुआ है और जहाज के 40 चालक दल के सदस्यों के साथ यात्रा पर निकलेगा।

पर्यटन के क्षेत्र में विकास में मिलेगी मदद

क्रूज शिप के चेयरमैन राज सिंह ने बताया, “क्रूज 27 नदियों से होकर गुजरेगा। इससे बांग्लादेश के साथ संपर्क बेहतर होगा।” इस बीच, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने यह सब संभव कर दिया है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत गंगा विलास परियोजना भी अधिक प्रतिस्पर्धा को आमंत्रित करेगी और पर्यटन क्षेत्र के विकास में योगदान देगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, क्रूज 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा करेगा। यह कुल 51 दिनों का सफर होगा, जिसमें विश्व धरोहर स्थल, राष्ट्रीय उद्यान, नदी घाट और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के ढाका और अंत में असम के गुवाहाटी तक की यात्रा की जाएगी।

लक्जरी क्रूज का मार्ग होगा ऐसा

51 दिन की यात्रा में गंगा विलास लग्जरी क्रूज बांग्लादेश से होकर गुजरेगा। इसके बाद यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे डिब्रूगढ़ जाएगा। गंगा विलास लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों से होते हुए 3,200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगा।

क्रूज यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम की कुल 27 नदियों से होकर गुजरेगा। यह तीन प्रमुख नदियों गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र को भी कवर करेगा।

क्रूज बंगाल में भागीरथी, हुगली, विद्यावती, मालता और सुंदरबन नदी प्रणालियों में प्रवेश करेगा। बांग्लादेश में, यह बांग्लादेश में मेघना, पद्मा और जमुना से होकर गुजरेगा और फिर असम में ब्रह्मपुत्र में प्रवेश करेगा।

क्रूज के टिकट की कीमत

गंगा विलास लग्जरी क्रूज के टिकट क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किए जा सकते हैं।

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार, क्रूज पर प्रति व्यक्ति प्रति दिन शुल्क 24,692.25 ($ 300) है। बता दें कि इस 51 दिनों के सफर में अलग-अलग पैकेज हैं।

सोनोवाल ने सोमवार को गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किराया भारतीयों और विदेशियों के लिए समान है। उन्होंने कहा कि पूरे 51 दिनों के लिए क्रूज टिकट की कीमत 12.59 लाख रुपये (153000 डॉलर) से अधिक होगी।

क्रूज में ये हैं सुविधाएं

जहाज पर एक भव्य रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी होगा। मेन डेक पर इसके 40 सीटों वाले रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ कुछ बुफे काउंटर हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऊपरी डेक की बाहरी सेटिंग में रियल टीक स्टीमर कुर्सियों और कॉफी टेबल के साथ एक बार शामिल है जो यात्रियों को एक तरह का क्रूज अनुभव प्रदान करने के लिए पर्याप्त हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now