Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमित शाह एक नवंबर से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, 6 रैलियों को करेंगे संबोधित

Published on: 29 October 2022
अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक और दो नवंबर को हिमाचल प्रदेश में रहेंगे जहां वह छह रैलियों को संबोधित करेंगे।

शाह के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले दो दिन के दौरे पर जा रहे शाह वहां बंद कमरे में संगठन की बैठक भी करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि एक और दो नवंबर की दरमियानी रात को शाह शिमला में विश्राम करेंगे और वह भाजपा की राज्य इकाई के शीर्ष नेताओं से भी मिल सकते हैं।

शाह एक नवंबर को भट्टियाट, कारसोग और कुसुमपट्टी विधानसभा क्षेत्रों में जबकि दो नवंबर को धर्मशाला, नंदोन और नालागढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे।
– भाषा-

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now