Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आंधी-तूफान के साथ आज यहां गिरेंगे ओले, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update: आज मार्च 2023 का आखिरी दिन है। फरवरी महीने में जहां गर्मी ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं मार्च के महीने में मौसम में करवट बदला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में अभी भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं कई इलाकों में तेज हवा के साथ ओले गिरने की संभावना है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। वहीं एक ट्रफ लाइन उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से उत्तरी ओडिशा तक गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इससे भी मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले दो दिनों तक अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। गुरुवार शाम की कई जगहों पर बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पर्वतीय इलकों में कई जगहों पर भारी बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना। जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही गंगीय-पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड समेत कई इलाकों में आज भी गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। इतना ही नहीं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी गरज के साथ छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही असम, मेघालय, उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि की संभावना के साथ बारिश और मेघ गर्जना होने की संभावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश संभव है। 1 और 2 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now