Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अंकिता भंडारी हत्या मामला: नहर से मिली डेड बॉडी, परिजनों ने की शिनाख्त, देशभर में उठी इंसाफ की मांग

Published on: 24 September 2022
अंकिता भंडारी हत्या मामला

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
उत्तराखंड के रिजॉर्ट से लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव चिल्ला नदी से बरामद हो गया है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। ऋषिकेश के अतिरिक्त एसपी शेखर सुयाल ने इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा, “मृतका के भाई और पिता यहां थे और उन्होंने शव की पहचान की। बैराज में मिला शव अंकिता भंडारी का है।”

वहीं एक एसडीआरएफ अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है कि “सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन चल रहा था, हमने एक युवती का शव निकाला, उसके रिश्तेदार यहां आए और उसकी पहचान अंकिता भंडारी के शव के रूप में हुई। शव को ऋषिकेश के एम्स ले जाया गया।”

पुलिस ने अंकिता मर्डर केस के आरोपितों को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। यह सूचना फैलते ही आस-पास से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों के साथ जमकर मारपीट की।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “पुलिस काम कर रही है, उन्होंने गिरफ्तारी करने के लिए अपना काम किया है। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, चाहे अपराधी कोई भी हो।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now