Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अशोक गहलोत का सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान

अशोक गहलोत का सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। जिससे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अटकलों पर विराम लग गया है और ये साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को आगामी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि की है

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘गांधी परिवार का कोई भी सदस्य’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा। सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कहा कि मैं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरूंगा, मेरे लिए आलाकमान का आदेश सर्वोपरि है।’ सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच, पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल में एक प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया कि उदयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर में “एक व्यक्ति, एक पद” का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘हमने उदयपुर में एक कमिटमेंट की है, मुझे उम्मीद है कि इसे बनाए रखा जाएगा।’ इसके बाद ही अशोक गहलोत का चुनाव लड़ना तय माना जाने लगा था।

इसके अलावा राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लकेर भी कहा कि, ‘जो भी पार्टी का अध्यक्ष बने उन्हें यह याद रखना चाहिए कि यह पद विचारों का एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। यह पद भारत के विशेष दृष्टिकोण की व्याख्या करता है।’ उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को लेकर मेरी स्थिति स्पष्ट है। बताया कि मैं अपने पुराने रुख पर कायम हूँ।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now