Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बदलने लगा मौसम का मिजाज, अब चढ़ेगा पारा, ताजा ताजा मौसम अपडेट

Weather 5

Weather Update: आज 7 अप्रैल है। यानी आज अप्रैल महीने का पहला सप्ताह खत्म होने जा रहा है। लेकिन अभी देश के कई हिस्सों बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम खुशनुमा है। बैमौसम बारिश और ओलों के कारण कई इलाकों में किसान परेशान हैं। बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान का अनुमान है। इस बीच आज भी देश के कई राज्यों में वर्षा के साथ-साथ ओले गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आमतौर पर अप्रैल महीने की शुरुआत में ही लोग गर्मी से परेशान होने लगते हैं। लेकिन इस वर्ष अबतक ऐसी स्थिति नहीं बनी है। मौसम के जानकारों की मानें तो लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति के कारण बादल, हवा की स्थिति बन रही है और तापमान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अनुमान के मुताबिक अप्रैल के आखिरी सप्ताह से गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगा और मई में अच्छी गर्मी के आसार हैं।

 

पिछले दिनों हुई बरिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन अब कई इलाकों में धीरे-धीरे बारिश का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि अब तापमान का पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा।

हालांकि आज भी महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा में आंधी-तूफान से साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। एमआईडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक तापमान के पारे में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और कर्नाटक समेत कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना हैं.

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज दक्षिण और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। आज उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक, , आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ असम, अरुणाचल प्रदेश, और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की का पूर्वानुमान है।

 

और पढ़िए:

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now